बुधनी, एमपी मीडिया पाइंट 

 शनिवार और रविवार की दरमियानी रात स्थानीय थाने में पदस्थ रहे, सेवानिवृत्त एएस आई का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, प्राथमिक जांच में मामला दुर्घटना का बताया जा रहा हैl प्राप्त जानकारी के अनुसार रात 12:55 बजे रेलवे द्वारा बुधनी थाने को सूचना दी गई कि एक अज्ञात व्यक्ति का शव इटारसी भोपाल डाउन ट्रैक पर खंबा नंबर 769 / 12/A  के पास देखा गया हैl मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान थाने से सेवानिवृत हुए एएसआई  श्याम सिंह पुत्र राम सिंह उम्र 63 वर्ष निवासी बुधनी के रूप में की रविवार सुबह इसकी पुष्टि बुधनी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक मृतक के भाई मोहन सिंह चौहान ने की फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गयाl
Share To:

Post A Comment: