इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
इछावर नगर में रविवार को तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले, इनमें एक पुरुष एवं दो महिला शामिल हैं। जानकारी के अनुसार पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष (महिला) भी शामिल है। बता दे कि शुक्रवार को इनके सेंपल जांच के लिए भेजे गए थे। और इनको कोरनटाइन किया गया था जिनकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई हैं। वही जानकरी देते हुए इछावर एसडीएम ब्रजेश सक्सेना ने बताया कि महिलाएं संक्रमित के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुई हैं।वही इछावर ब्लॉक में कोरोना मरीजो की सँख्या 44 तक पहुंच गई है।
खासबात यह कि पूरे लाकडाउन के दौरान इछावर ब्लाक कोरोना रहित रहा लेकिन अनलाक का फंडा शुरु होते ही लगातार इछावर कोरोना की चपेट मे आता जा रहा है। बात सिर्फ़ इतनी सी है कि पुलिस सतर्कता नहीं बरत रही__स्टाफ की कमी होने का लगातार बहाना बना रही है। पूरी व्यवस्था बेलगाम नज़र आ रही है। सबको खुली छूट है " खुद भी मरो और दूसरों को भी मारो" ...सरकार सब देगी..अस्पतालो का भी भला करो..(रिपोर्टिंग- का अधार.. इछावर के मैदान,बाजार और परिवार से)
।


Post A Comment: