शाजापुर, एमपी मीडिया पाइंट 

चोरी के आरोपी का पुलिस रिमाण्ड स्वीकार
शाजापुर।  शैलेन्द्रे जीनवाल एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि,  न्यायालय जेएमएफसी शाजापुर महेश कुमार माली द्वारा आरोपी सोनू उर्फ सुनील पिता बजेसिंह गुर्जर उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम हरणगांव का पुलिस रिमाण्ड स्वीकार किया गया। 
फरियादी पवन राठौर ने थाना लालघाटी पर रिपोर्ट लिखाई थी कि उसके ट्रक में से सोयबीन तेल के 6 केन अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गये थे। उक्त प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी को आज दिनांक 11/08/2020 को गिरफ्तार कर पुलिस रिमाण्ड हेतु न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपी का दिनांक 12/08/2020 तक पुलिस रिमाण्ड स्वीकार किया गया।                                                                                                             
Share To:

Post A Comment: