कलयुगी बेटे-बहू ने मां को किय बेघर,
 चरखा लाईन स्थित मकान पर जमाया कब्जा,
 अवैधानिक रूप से करा रहा है पक्का निर्माण ,

वरिष्ठ नागरिक संरक्षण अधि,अंतर्गत वृद्धा ने की एसडीएम से कार्रवाहीं की मांग..



सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट 


छावनी चरखा लाईन में रहने वाले कलयुगी बेटे बहू ने वृद्ध मां को बेघर कर दिया। मकान पर अवैधानिक रूप से कब्जा जमा लिया। विरोध किया तो वृद्ध मां को मारा पीटा गया। वृद्ध मां की बिना अनुमति के कूट रचित झूठे दस्तावेजों से मकान निर्माण कार्य शुरू कर दिया। पीड़ित मां ने एसडीएम कार्यालय में वरिष्ठ नागरिक संरक्षण अधिनियम अंतर्गत आवेदन दिया। अवैधानिक निर्माण कार्य को तत्काल बंद कराने बेटे बहू से मकान वापस दिलाने की मांग मां के द्वारा की गई।   

छावनी चरखा लाईन क्षेत्र में निवासरत कलावती शर्मां पति स्व .जुगल किशोर शर्मां आयू 71 वर्षं हाल मुकाम इंग्लिशपुरा ने स्वयं और संपत्ति की सुरक्षा एवं संपत्ती की सुपुर्दगी कराने की मांग करते हुए एसडीएम को प्रदान किए शिकायती पत्र में बताया की पुत्र मोहित शर्मा उर्फ  मुन्ना पिता स्व.जुगल किशोर शर्मा प्रताडि़त कर रहा है। उन्होने कहा की शुगर हाई ब्लड प्रेशर जैसी बिमारियों से वह पीड़ित है। पैरों से चलने फिरने में अत्यंत परेशानी होती है। 

 चरखा लाईन ,छावनी स्थित वार्ड क्रमांक.20 में मकान.न.161 नगर पालिका सीहोर में उनके नाम दर्ज है। पुत्र मोहित का विवाह वर्ष 2013 में दिपिका के साथ हुआ जिस के बाद मोहित का व्यवहार मेरे प्रति बदल गया। लड़ाई झगड़ा करने लगा । समझाइश दी किंतु उस के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया एवं उस का व्यवहार  तिरस्कार पूर्ण रहा उसकी बुरी आदतो और गलत चाल चलन की वजह से मोहित को संपत्ती से बेदखल कर दिया। मकान खाली करने का कहा तो गाली गलोच कर अभद्र व्यवहार कर मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। वृद्ध महिला के पास आय का कोई साधन नहीं है । संपत्ति के नाम पर केवल मात्र मकान है। प्रशासन की तरफ से वृद्धा को जांच उपरांत उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
Share To:

Post A Comment: