इंदौर,एमपी मीडिया पाइंट 

कोरोना कहर के चलते इंदौर के व्यापारी संगठनों ने नगर को प्रतिदिन सांयकाल 6:बजे बंद करने का निर्णय लिया और साथ ही शनिवार और रविवार को शहर पूर्णतः बंद रखे जाने का भी  सर्वसम्मति से निर्णय लिया है।


सोमवार को कलेक्टर मनीष सिह  द्वारा आहूत की गई बैठक जिसमे व्यापारी प्रकोष्ट इंदौर के अध्यक्ष निर्मल वर्मा घुंघरूवाले ,रमेश गोदवानी, वरिष्ठ ईश्वर बाहेती,सुरेश हरियाणी,नरेश फुदवानी,मीटिंग में पहुंचे।

आज 20 प्रमुख व्यापारी एसोसिएशन के साथ रखी गई बैठक में सभी एसोसिएशन ने अपने बाजार शाम 6 बजे बन्द करने का निर्णय लिया और शनिवार रविवार अपने प्रतिष्ठान पूर्ण रूप से बंद रखने का निर्णय लिया।
बैठक में प्रमुख रूप से
महारानी रोड व्यापारी एसोसिएशन,
कोठारी मार्किट व्यापारी एसोसिएशन,
एमजी रोड व्यापारी एसोसिएशन,
महाराजा कांप्लेक्स व्यापारी एसोसिएशन,
रामप्याउ व्यापारी एसोसिएशन,
सपना संगीता व्यापारी एसोसिएशन,
ग्रेनाइट एंड मार्बल एसोसिएशन,
नमकीन क्लस्टर,
हार्डवेयर एसोसिएशन,
लोहामंडी व्यापारी एसोसिएशन,
अनाज तिलहन व्यापारी संघ
रानीपुरा व्यापारी एसोसिएशन,
ट्रांसपोर्ट पार्सल व्यापारी एसोसिएशन,
एलोरा प्लाजा व्यापारी संघ
महारानी रॉड गली 2
इंदौर इलेक्ट्रिक एसोसिएशन,
एमटीएच कंपाउंड संघ,
देवी अहिल्या साउंड संघ,
 एलोरा व्यापारी संघ के पदाधिकारी मौजूद थे।
Share To:

Post A Comment: