14 वर्षीय किशोर ने उड़ाया रुपयों से भरा बैग,
पुलिस ने दूसरे दिन किया मामला दर्ज,
नगर के बस स्टेंड स्थित दुकान पर दिया वारदात को अंजाम
नसरुल्लागंज, सोनू खंडेलवाल
एमपी मीडिया पाइंट
नगर के बस स्टैंड स्थित गायत्री मोबाइल शॉप से एक 14 वर्षीय किशोर ने अपनी चालाकी दिखाते हुए रुपयों से भरा एक बैग पलक झपकते ही चुरा लिया। बैग मे एक लाख 67 हजार रुपये नगद रखे हुए थे। पुलिस ने घटना के दूसरे दिन मंगलवार को थाना नसरुल्लागंज मेप्रकरण कायम किया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार घटना के समय फरियादी मोबाइल शॉप पर खड़े होकर बैंक की पर्ची भर रहा था। इसी दौरान अज्ञात युवक अपनी हाथ की सफाई दिखाते हुए एक लाख 67 हजार रुपये से भरा बैग चुरा ले गया।
जैसे ही फरियादी ने अपने बैग की ओर ध्यान दिया तो बैग गायब था यह देख युवक के हो उड़ गए। जानकारी के मुताबिक ग्राम खात्याखेड़ी निवासी राजू मीणा अपने घर से बैंक में पैसा जमा करने के लिए 167000 रुपए लेकर आया था। दोपहर 3 बजे के करीब नगर के बस स्टैंड पर स्थित गायत्री मोबाइल शॉप पर पहुंचा और बैंक से लाई हुई स्लिप दुकान पर खड़े होकर भर रहा था। इस दौरान उक्त युवक ने बैग अपने ही पीछे एक स्टूल पर रख दिया था। इस दौरान अचानक ही किशोर अवस्था का एक अज्ञात पीछे से आया और पलक झपकते ही बैग उठाकर ले गया। हालांकि उक्त युवक की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फरियादी ने घटना की सूचना पुलिस को आवेदन के माध्यम से दी।
पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी फिर पुलिस द्वारा घटना के दूसरे दिन मंगलवार को फरियादी के शिकायत पत्र के आधार पर मामला दर्ज किया है। पुलिस अभी तक आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और संभवत: पुलिस का मानना है कि इस मामले में अन्य कई लोगों के भी हाथ हो सकते हैं।

Post A Comment: