दोराहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,
08 क्विंटल नकली मावा व पनीर,केक सहित आयशर ट्रक जप्त

सीहोर,  एमपी मीडिया पाइंट 

सेहत से खिलवाड़ कर रहे अपराधियों पर थाना दोराहा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने बुधवार को नकली खाद्य पदार्थों सहित एक आयशर ट्रक को जब्त करने मे सफलता प्राप्त की।
 म.प्र.शासन द्वारा अपमिश्रित एवं नकली खाद्य पदार्थो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देशों के अनुपालन में  उपेन्द्र जैन, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक , भोपाल झोन भोपाल के निर्देशानुसार मिलावट एवं धोखाधड़ी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान कार्यवाही करते हुये  बुधवार 23 सितंबर 2020 को मुखविर से सूचना प्राप्त हुई कि एक आयशर ट्रक क्रमांक एमपी-07- जीए-6449 में नकली मावा लाया जा रहा हैं उक्त सूचना एस.एस.चौहान पुलिस अधीक्षक सीहोर के संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल थाना दोराहा को उक्त सूचना की तस्दीक व कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीहोर  सीएम.द्विवेदी के निर्देशन में थाना दोराहा को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। 
   
सूचना की तस्दीक के लिए टीम ने दोराहा जोड़ से उक्त आयशर ट्रक को पकड़ा।
 गिरफ्तार किए गए ट्रक चालक ने अपना नाम सुरेन्द्र यादव निवासी ग्वालियर का बताया । ट्रक मे भरे मावे के बारे मे पूछताछ करने पर मावा, पनीर की कुल 8 क्विंटल करीब होना बताया । ट्रक मे रखे मावा, पनीर एंव केक की सैम्पलिंग परीक्षण कराने खाद्ध विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया । 
   जप्त नकली मावा एवं पनीर तथा केक का बाजार मूल्य लगभग 3 लाख रूपये है । उक्त संबंध में थाना दोराहा द्वारा वैधानिक धाराओं में कार्यवाही की जा रही हैं । 
  उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी केजी शुक्ला, सउनि साहेबलाल, प्रधान आरक्षक विजय कोठारी, आरक्षक वीरेन्द्र सिह,यूनुस खान, अनिल मालवीय व सैनिक दिनेश दांगी की भूमिका रही ।

बतादें कि सीहोर जिले मे नकली खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है लेकिन खाद्य विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। होली,दीपावली,रक्षाबंधन,ईद आदि के त्योहारों के समय जरुर रस्मादायगी करते हुए दुकानों से सेम्पल लेते दिखाई देते हैं। बाकी अन्य दिवसों मे दुकानदारों को सेहत से खिलवाड़ की पूरी छूट है!!

Share To:

Post A Comment: