कांग्रेस ने बारिश से हुए नुकसान के सर्वे और राहत की मांग
बारिश से प्रभावितों का अभी तक नहीं हुआ सर्वे, कांग्रेस ने लगाया उपेक्षा का आरोप
उन्होंने कहा कि बुधवार तक प्रशासन और भाजपा सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो कलेक्ट्रेट में पहुंचकर संकेतिक आंदोलन किया जाएगा।
इन दिनों नर्मदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारी बारिश के कहर के कारण दर-दर जाकर सर्वे कर रहे है, वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री के सीहोर शहर में हजारों की संख्या में बारिश से प्रभावित लोगों के हाल कोई देखने नहीं पहुंचा है। इस संबंध में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के महामंत्री हरीश आर्य ने बताया कि हर साल यहां पर बारिश के कारण तबाही होती है, लेकिन इस साल नाले किनारे अधूरा निर्माण आदि होने से जरा सी बारिश में ही पूरा क्षेत्र जल मग्र हो जाता है। प्रदेश की भाजपा सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। बारिश के कारण क्षेत्र के हजारों लोगों का लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। बारिश के पानी की निकासी नहीं होने के कारण बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया है इसके अलावा शहर के अनेक स्थानों पर आशियाने नष्ट हो गए है, लेकिन भाजपा के नेता और अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। रविवार को कांग्रेसजनों ने बारिश के पानी से गृहस्थी का सामन खराब होने वाले रहमत शाह, जगदीश अरोरा, अशोक केथवास, मुकेश केथवास, शोकत खा, रईसा, सईद, मनोहर मास्टर, सुनील मोर्य, मकसूद, संजय श्रीमल, संजय विश्वकर्मा, कमलेश, पवन, रहमत अली, सलीम अली, मकसूद खां और नारायण सिंह आदि से भेंट की। इस मौके पर बारिश से प्रभावित लोगों का कहना है कि घरों में पानी घुसने से गृहस्थी का सामन नष्ट हो गया है, लेकिन एक सप्ताह हो जाने के बाद भी अभी तक कोई सर्वे बाला नहीं आया है।
बारिश से प्रभावितों का अभी तक नहीं हुआ सर्वे, कांग्रेस ने लगाया उपेक्षा का आरोप
सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट
गत दिनों भारी बरसात से सीहोर शहर के अनेक क्षेत्रों में जलभराव होने के कारण काफी नुकसान हो गया था। इसमें काफी सामान खराब हो गया था। प्रशासन ने इसका सर्वे नहीं किया है। इसके अलावा कोई भी राहत नहीं दी है। जिसके कारण शहर के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश से प्रभावितों लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इसको लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष राजेश भूरा यादव सहित अन्य कांग्रेसजनों ने शहर के रानी मोहल्ला, इंग्लिशपुरा, गंज, मंडी सहित अन्य स्थानों पर पहुंचकर बारिश से प्रभावित लोगों से भेंट कर तीन दिन में तत्काल सर्वे कर प्रभावितों को मुआवजा देने की मांग की है।इन दिनों नर्मदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारी बारिश के कहर के कारण दर-दर जाकर सर्वे कर रहे है, वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री के सीहोर शहर में हजारों की संख्या में बारिश से प्रभावित लोगों के हाल कोई देखने नहीं पहुंचा है। इस संबंध में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के महामंत्री हरीश आर्य ने बताया कि हर साल यहां पर बारिश के कारण तबाही होती है, लेकिन इस साल नाले किनारे अधूरा निर्माण आदि होने से जरा सी बारिश में ही पूरा क्षेत्र जल मग्र हो जाता है। प्रदेश की भाजपा सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। बारिश के कारण क्षेत्र के हजारों लोगों का लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। बारिश के पानी की निकासी नहीं होने के कारण बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया है इसके अलावा शहर के अनेक स्थानों पर आशियाने नष्ट हो गए है, लेकिन भाजपा के नेता और अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। रविवार को कांग्रेसजनों ने बारिश के पानी से गृहस्थी का सामन खराब होने वाले रहमत शाह, जगदीश अरोरा, अशोक केथवास, मुकेश केथवास, शोकत खा, रईसा, सईद, मनोहर मास्टर, सुनील मोर्य, मकसूद, संजय श्रीमल, संजय विश्वकर्मा, कमलेश, पवन, रहमत अली, सलीम अली, मकसूद खां और नारायण सिंह आदि से भेंट की। इस मौके पर बारिश से प्रभावित लोगों का कहना है कि घरों में पानी घुसने से गृहस्थी का सामन नष्ट हो गया है, लेकिन एक सप्ताह हो जाने के बाद भी अभी तक कोई सर्वे बाला नहीं आया है।


Post A Comment: