चिंकारा का शिकार करने वाले आरोपी की जमानत खारिज।

मनासा, एमपी मीडिया पाइंट धर्म कुमार, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, मनासा द्वारा चिंकारा का शिकार करने वाले आरोपी विरेन्द्रसिंह पिता अमरसिंह ढोडिया व भागीरथ पिता घासीकीर, दोनो निवासी ग्राम बूज तहसील रामपुरा, जिला नीमच की जमानत खारिज।

सहायक मीड़िया सेल प्रभारी  योगेश कुमार तिवारी, एडीपीओ द्वारा घटना की जानकारी देते हुुए बताया की घटना दिनांक 13 सितंबर 2020 को गांधीसागर अभ्यारण क्षेत्र करणपुरा बीट की हैं। आरोपीगण दो बाईक पर बैठकर चिंकारा हिरण का शिकार कर ले जाने वाले थे, लेकिन मुखबिर सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुॅची, टीम को देखकर आरोपीगण बाईक को जंगल में छोड़कर भाग गये, जिस पर अज्ञात आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्रमांक 265/13, दिनांक 13.09.2020 व धारा 2, 9, 27, 29, 39, 50 एवं 51 वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम में पंजीबद्ध किया गया,
 वन विभाग गांधी सागर के रेंजर पीएल रायकवार व रेंजर अनिल जोशी ने टीम के साथ प्रकरण की विवेचना कर जप्तशुदा मोटरसायकल की जानकारी प्राप्त की, जिस पर आरोपी भागीरथ व विरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया, जिन्हे मनासा न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाॅ आरोपीगण द्वारा जमानत आवेदन प्रस्तुत किया। योगेश कुमार तिवारी, एडीपीओ द्वारा आरोपीगण की ओर से प्रस्तुत जमानत आवेदन का विरोध कर खारिज करवाया।
--------------

स्मेक तस्कर की जमानत खारिज..

मनासा,  एमपी मीडिया पाइंट  

अखिलेश कुमार धाकड़, विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट, तहसील मनासा, जिला नीमच द्वारा अवैध मादक पदार्थ स्मेक तस्करी करने वाले आरोपीगण योगेश पिता बाबूलाल, उम्र-45 वर्ष व  परमेश्वर उर्फ पप्पू पिता जगराम, उम्र-39 वर्ष, दोनो निवासी-पालसोड़ा, थाना जीरन, जिला नीमच का जमानत आवेदन खारिज किया गया।

अतिरिक्त लोक अभियोजक  जीएस चंद्रावत द्वारा घटना की जानकारी देते हुुए बताया की आरोपीगण के विरूद्ध अन्य अभियुक्त के साथ एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 8/21 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया हैं, जो अवैध मादक पदार्थ स्मेक के अवैध परिवहन के संबंध में हैं, अभियुक्त से पृथक-पृथक 100-100 ग्राम कुल 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मेक जप्त किया गया, जो मध्यम मात्रा का होकर गंभीर अपराध की श्रेणी में आता हैं, व थाना मनासा के अपराध क्रमांक 350/2020 में पंजीबद्ध हैं, जिस पर आरोपीगण की ओर से मनासा न्यायालय में जमानत आवेदन प्रस्तुत किया गया। जिस पर अखिलेश कुमार धाकड़, विशेष न्यायाधीश एन.डी.पी.एस. एक्ट, तहसील मनासा, जिला नीमच द्वारा आरोपीगण की ओर से प्रस्तुत जमानत आवेदन को खारिज किया गया।

Share To:

Post A Comment: