मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर
किया राहत शिविरों का अवलोकन
मुख्यमंत्री चौहान सर्वप्रथम ग्राम पंचायत निनौर पहुंचे जहां उन्होंने बाढ़ पीडितों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बाढ़ से जितना भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई की जाएगी। जिन लोगों के घर गिर गए हैं उन्हें फिर से घर बनवा कर देंगे। जो सामान भीगने से खराब हुआ है उसका भी पैसा दिया जाएगा। खेतों का भी सर्वे चल रहा है, बीमा एवं राहत राशि सभी प्रभावितों को मिलेगी।
श्री चौहान ने कलेक्टर अजय गुप्ता को निर्देशित किया कि बाढ़ एवं अतिवर्षा से जो भी नुकसान हुआ है उसका जल्दी ही सर्वे करवाएं। बाढ़ प्रभावितों को 50-50 किलों गेंहू उपलब्ध कराया जाए एवं जिन लोगों को 1 रुपये किलों गेंहू नहीं मिलता है उनका नाम बीपीएल श्रेणी में जोड़ा जाए। उन्होंने बिजली के अब तक के बिल भी स्थगित कर दिए हैं।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्राम जहाजपुरा के राहत शिविर में पहुंचे जहां बाढ़ प्रभावितों को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा कि बाढ़ पीड़ित बिल्कुल भी परेशान न हो राहत राशि सभी प्रभावितों को मिलेगी। इस मौके पर संभाग आयुक्त कवीन्द्र कियावत, आईजी, कलेक्टर अजय गुप्ता, पुलिस अधीक्षक शशीन्द्र चौहान, अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
किया राहत शिविरों का अवलोकन
सीहोर 08 सितंबर,2020 एमपी मीडिया पाइंट
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को सीहोर जिले के सलकनपुर पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के हर नुकसान की भरपाई सरकार करेगी, चिंता न करें। इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय सांसद रमाकांत भार्गव भी उपस्थित थे।इसके पश्चात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्राम जहाजपुरा के राहत शिविर में पहुंचे जहां बाढ़ प्रभावितों को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा कि बाढ़ पीड़ित बिल्कुल भी परेशान न हो राहत राशि सभी प्रभावितों को मिलेगी। इस मौके पर संभाग आयुक्त कवीन्द्र कियावत, आईजी, कलेक्टर अजय गुप्ता, पुलिस अधीक्षक शशीन्द्र चौहान, अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।


Post A Comment: