धान की फसल के मुआवजे को लेकर सौंपा ज्ञापन


 बुधनी,  एमपी मीडिया पाइंट 

पिछले दिनों आई बाढ़ एवं अति वर्षा के चलते बुधनी नसरुल्लागंज क्षेत्र में धान की फसलें बुरी तरह से बर्बाद हो गई इसे लेकर सोमवार को तहसीलदार राकेश खजूरिया को ज्ञापन सौंपा गया मुख्यमंत्री के नाम सौपे गए ज्ञापन में  मांग की गई है कि वर्षा एवं बाढ़ के कारण धान की फसलें पूरी तरह से खराब हो गई है अब किसान धन की कमी के चलते अगली फसलों की बुवाई भी नहीं कर पाएंगे पाएंगे इसलिए प्रभावित किसानों को 40000 रुपए  हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा दिया जावेl ज्ञापन सौंपने वालों में दीपक चौहान, दीपेश चौहान , कमलेश चौहान, राघवेंद्र चौहान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थेl

Share To:

Post A Comment: