मुंबई: कोरोना संकट के बीच लगातार आ रहे भूकंप से विषेशज्ञ भी परेशान है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र में करीब 12 घंटों में एक के बाद एक तीन बार भूकंप के झटके महसूस किये है। शुक्रवार की रात बार बार भूकंप आने से लोगों की नींद उड़ गयी। वहीं शनिवार यानि आज सुबह फिर भूकंप के झटके महसूस किये गए। हालंकि इनकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 2.7 मापी गयी, जिसके कारण किसी बड़े नुकसान को झेलना नहीं पड़ा।
महाराष्ट्र में 12 घंटों में 3 बार आया भूकंप
दरअसल, महाराष्ट्र में बीती रात से आज सुबह तक तीन बार भूकंप के ताबड़तोड झटकों को महसूस किया गया। 12 घंटों में आये तीन बार भूकंप से लोगों में खौफ का माहौल है।
इसके बाद फिर देर रात फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए, आज सुबह करीब 6.36 बजे मुंबई में भूकंप आया। इसका केंद्र मुंबई से 98 किलोमीटर की दूरी पर उत्तर में मिला। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 थी। हालाँकि इसकी तीव्रता रात में नासिक में आये भूकंप से कम रही।
नासिक में देर रात दो बार महसूस हुए झटके
बता दें कि रात में आये पहले भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 आंकी गई। बाद में दूसरे भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 3.6 मापी गयी। हालांकि, इन तीनों भूकंप के झटकों में जानमाल के किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।

Post A Comment: