डीएसपी मनीष राज का समाजसेवियों ने किया सम्मान...
कार्यक्रम के दौरान जिला महिला सशक्तिकरण पुलिस यूनिट सीहोर से गुना स्थानांतरित डीएसपी मनीष राज ने कहा की शिक्षा के बिना कोई भी समाज प्रगति नहीं कर सकता है। सफलता के द्वार शिक्षा से ही खुल सकते है। शिक्षित व्यक्ति अनेक प्रकार के अपराधों और दुर्गुणों से भी सुरक्षित रहता है। डीएसपी श्री राज ने कहा कि संविधान को हर व्यक्ति को पढऩा चाहिए संविधान के माध्यम से आप हर अत्याचारी से लड़ सकते है। उन्होंने कहा कि संविधान सभी को सम्मानता से जीने का अधिकार देता है। बाबा साहब ने भी संविधान में शिक्षित बनो आगे बढ़ों का संदेश दिया है।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के राजेश मालवीय ने कहा कि, डिजिटल युग में अपनी और परिवार की सुरक्षा स्वयं युवक युवतियों के हाथ में है आप शिक्षित होकर सम्मानजनक पदों पर पहुंच सकते हैं व समाज में सम्मान के साथ रहकर समाज को भी उन्नत कर सकते है। कार्यक्रम को अन्य विशिष्टजनों ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में प्राचार्य आरके बांगरे, रामकिशन मालवीय, शैलेश कुमार शैल, एचएस निमजे, अनार सिंह मालवीय सहत अनेक गणमान्य नागरिक एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सीहेार 20 सितंबर, एमपी मीडिया पाइंट
माता मंदिर सभागार में रविवार को जिला महिला सशक्तिकरण पुलिस यूनिट में उल्लेखनीय कार्य कर अपराधियों में खौफ पैदा करने वाले डीएसपी मनीष राज का विभिन्न समाजों के विशिष्ठ नागरिकों द्वारा संविधान निर्माता बाबा भीमराव अम्बेडकर का चित्र एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया।कार्यक्रम के दौरान जिला महिला सशक्तिकरण पुलिस यूनिट सीहोर से गुना स्थानांतरित डीएसपी मनीष राज ने कहा की शिक्षा के बिना कोई भी समाज प्रगति नहीं कर सकता है। सफलता के द्वार शिक्षा से ही खुल सकते है। शिक्षित व्यक्ति अनेक प्रकार के अपराधों और दुर्गुणों से भी सुरक्षित रहता है। डीएसपी श्री राज ने कहा कि संविधान को हर व्यक्ति को पढऩा चाहिए संविधान के माध्यम से आप हर अत्याचारी से लड़ सकते है। उन्होंने कहा कि संविधान सभी को सम्मानता से जीने का अधिकार देता है। बाबा साहब ने भी संविधान में शिक्षित बनो आगे बढ़ों का संदेश दिया है।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय विद्यार्थी मोर्चा के राजेश मालवीय ने कहा कि, डिजिटल युग में अपनी और परिवार की सुरक्षा स्वयं युवक युवतियों के हाथ में है आप शिक्षित होकर सम्मानजनक पदों पर पहुंच सकते हैं व समाज में सम्मान के साथ रहकर समाज को भी उन्नत कर सकते है। कार्यक्रम को अन्य विशिष्टजनों ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में प्राचार्य आरके बांगरे, रामकिशन मालवीय, शैलेश कुमार शैल, एचएस निमजे, अनार सिंह मालवीय सहत अनेक गणमान्य नागरिक एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post A Comment: