इछावर मे 7 कोरोना संक्रमितों का घर पर ही चल रहा उपचार


इछावर,  एमपी मीडिया पाइंट 

कोविड-19 के उपचार को लेकर चल रही आपाधापी के बीच ताजा खबर यह है कि सीहोर जिले के इछावर ब्लाक मे 07 कोरोना मरीजों का ईलाज घर पर ही चल रहा है।
ब्लाक मेडिकल आफिसर डा. बीबी शर्मा ने बताया कि ब्लाक के पांच गांव कांकरखेड़ा,भाऊँखेड़ी,फांगिया,ढाबलामाता एवं रुपादी मे कुल 07 व्यक्ति आइसोलेटेड हैं। जिनमें भाऊँखेड़ी मे 03 व्यक्ति के कोरोना वायरस का उपचार घर ही किया जा रहा है।

होम आइसोलेशन की पात्रता 

कोरोना संक्रमित हर-कोई व्यक्ति का उपचार घर पर नहीं होगा उसके लि पात्रता के नियम भी स्वास्थ्य विभाग ने तय किए हैं। जिसके अनुसार
 कोविड-19 पाजिटव व्यक्ति जो लक्षण रहित हो,अथवा लक्षण रहित हो अथवा अत्यंत कम लक्षण जैसे- मात्र सर्दी,खांसी,गले मे खराश तथा शरीर का तापमान 100 डिग्री f से कम होना SPo2 95 प्रतिशत से कम होन‍ा।

कोविड-19 पाजिटव व्यक्ति को सांस लेने मे कोई तकलीफ़ नहीं होना, सीने मे जकड़न दर्द जैसे लक्षण न होना।

कोविड-19 पाजिटिव व्यक्ति की आयु 60 वर्ष से कम हो और डायबिटीज,हाईपरटेंशन,अंग प्रत्यारोपण,कैंसर, तथा एचआईवी इत्यादि से ग्रसित न हो को होम आइसोलेटट किया जाएगा।

होम आइसोलेशन के लिए आवश्यक व्यवस्था-

होम आइसोलेटेड व्यक्ति के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा गाइड लाईन भी तय की गई है जिसके अनुसार होम आइसोलेशन मे रहने वाले व्यक्ति को एक प्रथक हवादार कमरे मे रहना चाहिए।यह सुनिश्चित किया जाए कि संक्रमित व्यक्ति कमरे के बाहर न निकले , कमरे के अंदर ही रहे।कमरा और कपड़े की सफाई 01 प्रतिशत सोडियम हायपोक्लोराईड से करनी चाहिए।
खांसी,बुखार,सारा की तकलीफ़ होने पर तत्काल स्थानीय अस्पताल व प्रशासन  से संपर्क करना चाहिए। होम आइसोलेटेट व्यक्ति को पूरी गाइड लाईन पर चलते रहना होगा।
Share To:

Post A Comment: