उप चुनाव और मंगलवार...


राजेश शर्मा


मध्यप्रदेश मे होने जा रहे विधानसभा चुनाव कहने के लिए तो उप चुनाव हैं लेकिन इनकी तासीर और तस्वीर किसी महा चुनाव से कम नहीं क्योंकि इनके परिणामों पर ही भाजपा सरकार का भविष्य और कांग्रेस की सत्ता मे वापसी टिकी हुई है। इसे संजोग कहें या "कुछ ओर" लेकिन तारीखों की घोषणाओं मे मंगलवार के महत्व को सर्वोपरि समझा गया है।
मसलन आज 29 सितंबर (मंगलवार) को उप चुनाव के तारीखों का ऐलान किया गया।
अगले माह 03 नवंबर  (मंगलवार) को मतदान सम्पन्न होगा और इसके पश्चात 10 नवंबर  (मंगलवार) को मतगणना होगी। यानि चुनाव परिणामों की घोषणा से भी वास्ता मंगलवार का ही रहेगा।

"मंगलवार" कांग्रेस या भाजपा के लिए कितना मंगलकारी होगा या अमंगलजनक!! इसका जवाब तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन यह सही है कि मध्यप्रदेश के उपचुनाव पर "मंगल" की छाया जरुर रहेगी! मंगलवार को श्री बजरंगबली का दिन माना जाता है तो ऐसे मे
हनुमानजी किसपर दया दृष्टि रखते हैं !! जिस पर होगी, वही पार्टी सत्ता के सिंहासन पर टिकेगी, यह बात सर्वदा सत्य है।

Share To:

Post A Comment: