,
बाप-दादा के जमाने से 30 साल पुराने मार्ग से निकलकर पहुंचते मेन हाईवे पर,
नाली ना होने के कारण 7 साल में बर्बाद हुआ सीसी रोड,
ग्रामीण बताते हैं कि नाली न बनी होने के कारण न सिर्फ बरसात का पानी सड़क पर जमा होता है, बल्कि लोगों के घरों से निकलने वाला घरेलू पानी भी सड़कों पर ही बहता है। इससे लोगों की समस्यायें बढ़ जाती हैं। इस दशा में न सिर्फ़ गाँव की सूरत बिगड़ती है, बल्कि अनेक बीमारियां भी जन्म लेती हैं।
इछावर तहसील से तकरीबन 18 किलोमीटर की दूरी पर समापुरा गांव है जहां कुछ सालों पहले रोड बना था पर उसने नाली का निर्माण नहीं किया गया था जिसकी वजह से रोड बंजर हो चुका है गांव का सारा गंदा पानी उसी रोड से होकर गुजरता है जिसकी वजह से रोड में गड्ढे हो चुके हैं रोड पर गंदा पानी भराने के कारण तमाम समस्याएं जन्म ले लेती हैं। इस गांव में जरा सी बरसात होने पर कीचड़ भर जाता है।
ग्रामीण हकीम खान ,हरि सिंह देवड़ा ,शहजाद , हफीज खा , नूर अली, असलम पठान,नवाब पठान कमल ठाकुर आदि का कहना है कि आसपास नाली न होने के कारण यह सड़क पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है, प्रशासन से मांग करते हैं कि इसका कार्य जल्द से जल्द शुरु किया जाए क्योंकि यह रास्ता मेन हाईवे पर मिलता है जिससे अरे आने जाने वालों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है यह सड़क 2014 में बनाई गई थी उस वक्त सरपंच राजेश राठौर थे उस वक्त अगल-बगल मैं नाली ना बनने के कारण रोड नष्ट हो चुका है उस वक्त भी या रोड पूरा मेन हाईवे पर जाकर नहीं मिल पाया था आधा रोड ही बनाया गया था ग्राम वासियों का यह भी कहना है कि हमारे यहां जितने भी रोड बनाए गए हैं उसमें से 70 परसेंट रोड में नाली का कार्य नहीं किया गया
ग्राम निवासी जिला पंचायत सदस्य हरिसिंह देवड़ा, हकीम खान का कहना है कि, 'हमारे गाँव में नाली नहीं निर्मित होने के कारण सड़क पूरी तरह से खत्म हो चुकी है हम चाहते हैं कि इस रोड का कार्य फिर से शुरु किया जाए जो कि मेन सीहोर- नसरुल्लागंज स्टेट हाईवे पर जाकर मिलता है।
वहीं ग्राम पंचायत नादान के पूर्व सरपंच राजेश राठौर का कहना है कि ग्राम वासियों के आपसी विवाद में हमने नाली नहीं बना पाए।
बतादें कि नादान पंचायत के गांव समापुरा में आज तक जितने भी सीसी रोड निर्माण किए गए उसमें आज तक कहीं नाली नहीं बनाई गई।
कुछ ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत द्वारा हमेशा मनमानी की गई और आमजन की समस्याओं को दरकिनार किया गया। इसी वजह से पूरे समापुरावासियों को कीचड़ दलदल और मुसीबतों से होकर गुजरता है।
बाप-दादा के जमाने से 30 साल पुराने मार्ग से निकलकर पहुंचते मेन हाईवे पर,
नाली ना होने के कारण 7 साल में बर्बाद हुआ सीसी रोड,
नादान पंचायत के समापुरा गांव के हाल-बेहाल
नादान/इछावर: एमपी मीडिया पाइंट
इछावर ब्लाक गांव समापुरा का मुख्य मार्ग जो मेन हाईवे पर जाकर मिलता है इसपर कुछ सालों पहले सीसी रोड तो बना गया था पर आसपास नाली नहीं बनने के कारण रोड की दुर्दशा हो रही है इसकी हालत बद से बततर होती जा रह लेकिन पंचायत ध्यान नहीं दे रही जिसके परिणामस्वरूप ग्रामवासियों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस गाँव में जरा सी बरसात होते ही सड़क कीचड़ मे तब्दील हो जाती है
ग्रामीण बताते हैं कि नाली न बनी होने के कारण न सिर्फ बरसात का पानी सड़क पर जमा होता है, बल्कि लोगों के घरों से निकलने वाला घरेलू पानी भी सड़कों पर ही बहता है। इससे लोगों की समस्यायें बढ़ जाती हैं। इस दशा में न सिर्फ़ गाँव की सूरत बिगड़ती है, बल्कि अनेक बीमारियां भी जन्म लेती हैं।
ग्राम निवासी जिला पंचायत सदस्य हरिसिंह देवड़ा, हकीम खान का कहना है कि, 'हमारे गाँव में नाली नहीं निर्मित होने के कारण सड़क पूरी तरह से खत्म हो चुकी है हम चाहते हैं कि इस रोड का कार्य फिर से शुरु किया जाए जो कि मेन सीहोर- नसरुल्लागंज स्टेट हाईवे पर जाकर मिलता है।
वहीं ग्राम पंचायत नादान के पूर्व सरपंच राजेश राठौर का कहना है कि ग्राम वासियों के आपसी विवाद में हमने नाली नहीं बना पाए।
बतादें कि नादान पंचायत के गांव समापुरा में आज तक जितने भी सीसी रोड निर्माण किए गए उसमें आज तक कहीं नाली नहीं बनाई गई।
कुछ ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत द्वारा हमेशा मनमानी की गई और आमजन की समस्याओं को दरकिनार किया गया। इसी वजह से पूरे समापुरावासियों को कीचड़ दलदल और मुसीबतों से होकर गुजरता है।

Post A Comment: