12 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव,
एक संक्रमित की मौत, वर्तमान में कोरोना एक्टिव/पॉजीटिव की संख्या 276...
सीहोर 06 अक्टूबर ,2020
एमपी मीडिया पाइंट
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि 12 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट आज मंगलवार को पॉजीटिव प्राप्त हुई है। वहीं एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई है।
सीहोर से 3 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। संक्रमित व्यक्ति नरेन्द्र नगर, पुलिस लाईन, पारस विहार के निवासी हैं। नसरुल्लागंज के रुजनखेड़ी से 1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई,आष्टा के अलीपुर से 1 तथा सुभाष नगर से 3 व्यक्ति पॉजिटिव मिले हैं।
इछावर के दुदलई से 2 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव मि,ली श्यामपुर के वार्ड नंबर एक धनगर मोहल्ला तथा अहमदपुर से 1-1 व्यक्ति पॉजिटव आए है। जिले में एक्टिव/ पॉजीटिव व्यक्तियों की कुल संख्या 276 हो गई है। आज कुल 20 व्यक्तियों को रिकवर होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। जिले में रिकवर होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 1350 हो गई है। जिला चिकित्सालय के आपातकालीन वार्ड में बडियाखेडी निवासी एक 70 साल के व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु कि सूचना प्राप्त हुई है। जिल मेे संक्रमण से मृत्यु संख्या 37 हो गई है।


Post A Comment: