इछावर तहसील अन्तर्गत ग्राम वीरपुर में विधायक करणसिंह वर्मा ने किया वन भूमि अधिकार पत्रों का वितरण
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
मंगलवार को इछावर तहसील अन्तर्गत वन्य ग्राम वीरपुर में क्षेत्रीय विधायक करण सिंह वर्मा ने पात्र हितग्राहियों को वन भूमि अधिकार पत्रों का वितरण किया।
विधायक करणसिंह सिंह वर्मा ने ग्राम लोहापठार, वीरपुर और सारस के लगभग 168 हितग्राहियों को वन भूमि अधिकार पत्रों का वितरण किया। इस मौके पर पूर्व राजस्व मंत्री,विधायक श्री वर्मा ने वनवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आप लोगों के हित में चलाई जा रही अनेक लाभकारी योजनाओं के तहत जिले के आदिवासी क्षेत्रों में रह रहे 314 पात्र हितग्राहियों को चिन्हित कर उन्हें वन भूमि अधिकार पत्र दिए जा रहे हैं। इसके अलावा शासन द्वारा उन्हें कुआ बनवाने सहित सिंचाई के लिए अन्य उपकरण उपलब्ध कराने के लिए भी व्यवस्था की जाएगी।
इस मौके पर कलेक्टर अजय गुप्ता, पुलिस अधीक्षक शशीन्द्र चौहान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हर्ष सिंह, डीएफओ रमेश गनावा, इछावर एसडीएम ब्रजेश सक्सेना सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
कलेक्टर अजय गुप्ता ने भी उपस्थित ग्रामवासियों को शासन द्वारा दिए जा रहे वन भूमि अधिकार पत्रों के विषय में जानकारी देते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही इस सहायता से आप लोगों के जीवन में खुशहाली आएगी। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने अपनी समस्याओं से भी श्री वर्मा को अवगत कराया जिस पर उन्होंने तत्काल संबंधित अधिकारियों को समस्याएं हल करने के निर्देश दिए।


Post A Comment: