पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल कोरोना पॉजिटिव
इछावर, शिवराजसिंह राजपूत एमपी मीडिया पाइंट
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं इछावर के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र पटेल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है।उन्हें भोपाल स्थित स्वंय के निवास पर ही आइसोलेट किया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार श्री पटेल की माताश्री श्रीमति राजकुमारी पटेल का तीन दिन पूर्व कोरोना के कारण भोपाल के चिरायु अस्पताल मे निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कर के पश्चात शैलेन्द्र पटेल सहित पारिवारिक सदस्यों के ब्लड सेैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। आज रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमे तीन अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ शैलेन्द्र पटेल की भी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। श्री पटेल को भोपाल मे ही होम आइसोलेट किया गया है। शैलेन्द्र पटेल ने बयान जारी कर एमपी मीडिया के माध्यम से कहा है कि मै उपचार और शुभेच्छुओं की दुआओं के सहारे स्वास्थ्य लाभ की ओर आगे बड़ूंगा और मेरी गुजारिश है जो भी व्यक्ति पिछले दिनों मेरे संपर्क मे आए हैं वह अपनी कोरोना जांच अवश्य कराएं साथ ही मेरी माताश्री के परलोक गमन की सांतवना फोन या शोशल मीडिया के माध्यम से प्रकट करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखें।


Post A Comment: