शुक्रवार से 14 केन्द्र पर शुरु होगा मेहनत का इम्तिहान,
इछावर ब्लाक मे सम्मानित होंगे 5247 परीक्षार्थी 

इछावर, एमपी मीडिया पाइंट 

हाईस्कूल,हायर सेकेंडरी बोर्ड के विद्यार्थियों की मेहनत का इम्तिहान शुक्रवार 1 मार्च से आरंभ हो जाएगा, इस वर्ष जिले के इछावर ब्लाक के 14 केंद्रों पर 12 वीं के 3110 व 10 वीं कक्षा के 2137 विद्यार्थी परीक्षा मे सम्मानित होंगे। 2 मार्च से 12 वीं बोर्ड की परीक्षा आरंभ होगी।


जानकारी देते हुए बीईओ एमएस नेटी ने बताया कि ब्लाक मुख्यालय इछावर के तीन शा एक्सलेंस स्कूल,शा कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल, शा माडल हासे स्कूल के अलावा ब्रिजिशनगर,भाऊँखेड़ी,दीवड़िया,धामंदा,वीरपुर डेम,सेमलीजदीद,खेरी,रामनगर,बलोंडिया,आर्या के शासकीय स्कूलों सहित अमलाहा के एक प्राइवेट स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है जिसमे 10 वीं एवं 12  वीं के कुल 5 हजार 2 सौ 47  छात्र-छात्राएं परीक्षा मे सम्मलित होंगे।
शा एक्सलेंस स्कूल के केंद्राध्यक्ष केजी पुरोहित,शा कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रतिमा शर्मा,माडल स्कूल के अफसर खान, ब्रिजिशनगर के शैलेन्द्र लोया,भाऊँखेड़ी के बद्रीप्रसाद वर्मा,दीवड़िया के वीपी चंद्रवंशी,धामंदा के शिवशंकर तिवारी,वीरपुर डेम के व्हीएन पाल,सेमलीजदीद के रामचंद्र यादव,खेरी के अशोक कुमार तिवारी,रामनगर के राजाराम परमार,बोलोंडिया के नुज़हत अनीस,आर्या के आरपी मालवीय एवं अमलाहा के ओपी सेन केंद्राध्यक्ष होंगे। विद्यार्थियों के लिए
परीक्षाकेंद्रों के अंदर अनुचित सामग्री ले जाना पूर्णतया प्रतिबंधित है जिसमे मोबाइल फोन भी शामिल है  पर्यवेक्षकों के लिए भी मोबाइल फोन प्रतिबंधित है उन्हें केंद्राध्यक्ष की कस्टडी मे जमा करना होगा इसके अलावा परीक्षा केन्द्रों के 100 मीटर दायरे मे धारा 144 का परिपालन भी सभी के लिए अनिवार्य रहेगा।
Share To:

Post A Comment: