कृषि मंत्री कमल पटेल रुके आष्टा , हुआ स्वागत, इस बार भी 144 का ओर शोशल डिस्टेंसिग की उड़ी धज्जियां।                                                   
 शिवराज सरकार के कृषि मंत्री कमल पटेल पहुचे आष्टा   दिया बड़ा बयान,
 बोले- ताश के पत्तो के तरह बिखर रही कांग्रेस, ऋण माफी के नाम पर कांग्रेस ने किसानों से धोखा किया है  आपराधिक मुकदमे कायम होना चाहिए । वही मंडी के मॉडल एक्ट के लागू किये जाने पर भी  प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इस नए एक्ट में किसानों को बहुत फायदा है , है मंडी के अधिकारी कर्मचारियों की अवैध कमाई अब नही हो पाएगी ।इसलिए यह विरोध कर रहे है । स्थानीय खाद विक्रेताओं ने भी अपनी समस्याओं को लेकर ग्यापन दिया ।मंत्री जी का शहर में अलग अलग जगहों पर स्वागत सत्कार ने फिर बता दिया है कि भाजपा आज भी भारी गुट बाजी से ग्रसित है


आष्टा/दिनेश शर्मा
एमपी मीडिया पाइंट 

   हरदा से 5 बार के विधायक, उमा भारती,बाबूलाल गौर,शिवराज सिंह की पूर्व की सरकार में मंत्री रह चुके वर्तमान शिवराज सरकार के कृषि मंत्री कमल पटेल हरदा से भोपाल जाते समय सीहोर जिले की आष्टा तहसील में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश सुराणा के निवास पर अल्प समय के लिये रुके

जहा भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया इसी दौरान मंत्री जी ने सभी से सोशल डिस्टेंस का पालन करने की बात कही,लेकिन मंत्री जी के प्रथम नगर आगमन पर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता कहां मानने वाले थे और कोई नियमों का पालन नहीं किया गया यहां तक कि मंत्री जी भी मास्क लगाए हुए नहीं थे जबकि जिला प्रशासन नहीं लगाने पर आए दिन आम नागरिकों पर जुर्माना कर रहा है।


 इस दौरान कृषि मंत्री कमल पटेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि ऋण माफी के नाम पर किसानों से धोखा हुआ है , कांग्रेस सरकार, कमलनाथ, राहुल गांधी इन्होंने किसानों के साथ धोखाधड़ी,420 की है इस पर इनके ऊपर मुकदमा कायम होना चाहिए, और किसान कर भी रहे है । कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की कोऑपरेटिव सोसायटियो पर अतिरिक्त आर्थिक भार डाल कर बहुत कर्जे में कर दिया।
धोखा देकर एक बार जीत सकते हो बारबार नही, इसलिए कांग्रेस की ऐसी स्थिति हो गई है  आज ताश के पत्तो की तरह बिखर रही है । ओर जमीनी नेता कांग्रेस छोड़ कर जा रहे है । क्योंकि  किसान से किये वादे कांग्रेस  10 दिन तो क्या 10 महीनों में बाद भी पूरे नही कर पाई ,  इसलिए अब कांग्रेस पार्टी आत्महत्या की कगार पर आ गयी है ।
1 मई 2020 से मंडी अधिनियम में संशोधन कर जो मध्यप्रदेश शासन ने  मॉडल एक्ट लागू किया है इसके सम्बन्ध में मंत्री जी ने स्पष्ट कहा कि हम मंडियों में अधिकारी कर्मचारियों की मनमानी नही चलने देंगे, अवैध कमाई पर इससे पूर्णतः रोक लगेगी।और किसान आर्थिक रूप से ओर भी सम्पन्न होगा ।अब कोई भी पेन कार्ड के आधार पर किसान की उपज खरीद सकता है , देश मे कहीं भी लेजा सकता है , हमने सभी 56 सीमा चौकियां समाप्त कर दी है ।
 प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी तो किसान को अधिक लाभ होगा ।  अब किसान मजबूर नहीं मजबूत होगा । हर जगह प्रायवेट मंडियों खुलेगी, वेयरहाउस पर भी खरीदी हो सकती है ।अब किसान स्वतंत्र है । खेत खलिहानों से व्यापारी सीधे किसान से उसके उपज खरीद सकता है।
Share To:

Post A Comment: