इछावर:व्यवस्थित तौर पर आरंभ हुई बोर्ड परीक्षा

   14 केन्द्रों पर शुरु हुई परीक्षा:एमएस नेटी बीईओ इछावर

इछावर,  एमपी मीडिया पाइंट 

ब्लाक के 14 परीक्षा केंद्रों पर  आज एक मार्च से माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा संचालित हाईस्कूल 10 वीं बोर्ड की परीक्षा आरंभ हो गई। इस परीक्षा मे 3110 परीक्षार्थियों को शामिल होना था जिसमे से कुछ केंद्रों पर इक्का-दुक्का अनुपस्थित भी रहे। शा एक्सलेंस स्कूल इछावर  परीक्षा केंद्र पर 06 परीक्षार्थी,शा माडल स्कूल इछावर मे 01 अनुपस्थित रहे वहीं शा कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल इछावर केंद्र पर उपस्थिति शतप्रतिशत रही।

 पहले दिन ब्लाक के सभी केन्द्रों पर नकल का कोई प्रकरण नहीं मिलने के समाचार हैं। बीईओ एमएस नेटी ने बताया कि निरीक्षण दलों द्वारा परीक्षा केंद्रों पर निरंतर भ्रमण करते हुए सतत निगरानी रखी गई वहीं आवश्यक निर्देश भी जारी किए गए। परीक्षा के दौरान बोर्ड के दिशा-निर्देशों का पूर्ण रुप से परिपालन किया जा रहा है।
शनिवार से हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा आरंभ होगी जिसमे 2137 छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे, इस वर्ष अमलाहा को छोड़ बाकी सब परीक्षा केंद्र शासकीय स्कूल भवन मे संचालित किए जा रहे हैं।
Share To:

Post A Comment: