विवाहिता के सांथ दुष्कर्म, फरार आरोपी 20 घंटे मे गिरफ्तार 

इछावर: बीस घंटे के अंदर धराया फरार आरोपी

इछावर,  एमपी मीडिया पाइंट 

शनिवार को इछावर के वार्ड क्रमांक 10 हरिजन मोहल्ला निवासी 30 वर्षीया विवाहिता के सांथ  घर मे घुसकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत मे ले लिया।
इछावर थाना टीआई अरविंद कुमरे ने बताया कि इछावर निवासी देवेन्द्र उर्फ संदीप पिता नारायणसिंह बकोरिया के खिलाफ विवाहिता की रिपोर्ट पर दुष्यकृत्य एवं जान से मारने की धमकी का मुकदमा कायम कर आरोपी की तलाश आरंभ कर दी थी।
प्रधान आरक्षक सुरेखा पंवार,आरक्षक देवराज दांगी,विक्रमसिंह को आरोपी की धरपकड़ के लिए लगाया गया था जिन्होंने देवेन्द्र उम्र 21 को 20 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की। पुलिस का उत्साहवर्धन के लिए पुलिस कप्तान एसएस मिश्रा ने इछावर पुलिस को इनाम देने की घोषणा की है।
Share To:

Post A Comment: