शासन की योजनाओं को पलीता लगा रहा कृषि विभाग

इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
शासन का कृषि विभाग इछावर ब्लाक मे शासकीय योजनाओं को पलीता लगा रहा है अनुदान वाली योजनाओं की जानकारी किसानों तक नहीं पहुंचाई जा रही और व्यापारियों से सेटिंग कर सिर्फ़ अपने चेहतों को ही लाभ पहुंचाया जा रहा है। कृषि विभाग के अधिकारी योजनाओं के क्रियान्वयन मे काफी भ्रष्टाचार कर रहे जिसकी उच्च स्तरीय जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।
किसानों ने बताया कि इछावर के कृषि विभाग मे योजनाओं के तहत भारी भ्रष्टाचार हो रहा है अनुदान वाले दो स्ट्रोक डीजल पंपसेट केवल कृषि अधिकारी के चेहतों को अवैध रुप से वितरित किए गए किसानों तथा किसान मित्रों को योजना की भनक तक नहीं लगने दी गई। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अपने मुख्यालय पर रहने के बजाए सीहोर से अपडाउन करते हैं।
किसानों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत वितरित किए जाने वाला बीज भी पिछले दरवाजे से अपने-अपने चेहतों को वितरत कर दिया जाता है।
किसानों ने भ्रष्टाचार की जांच करने एवं दोषियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Post A Comment: