सराय भूमि से हटाया जाए अवैध कब्जा
मुसाफिरों के लिए बनाई जाए धर्मशाला सीहेार,    एमपी मीडिया पाइंट 

सीहोर की धरा अवैध अतिक्रमणों से सनी है शहर की बेशकीमती शासकीय जमीनों पर रसूकदारों का कब्जा है जिसे प्रशासन भी अबतक कब्जा मुक्त नहीं करा पाया, ताजा मामला सराय का है जिसकी भूमि पर न केवल अतिक्रमण कर लिया गया बल्कि अतिक्रमणकारियों द्वारा आसपास गंदगी भी फैलायी जा रही, नागरिकों ने कब्जा हटाने व उक्त भूमि पर धर्मशाला निर्माण की मांग स्थानीय प्रशासन से की है।

लुनिया चौराहा के नजदीक रेल्वे स्टेशन से शहर पहुंचने वाले मुसाफिरों के लिए नगर पालिका ने स्वयं की भूमि पर सराय भवन बनाया था। भवन खंडहर होकर ध्वस्त हो गया और नपा की भूमि पर असामाजिक तत्वों ने कब्जा कर लिया। संरक्षित भूमि पर अवैधानिक रूप से मकानों का निर्माण भी कर लिया गया जिसकी ओर जागरूक नागरिकों ने आवेदन पत्र द्वारा नगरपालिका का ध्यान आकृष्ट किया है।

बुधवार को नागरिकों अभय सिंह,मनोहर आदि ने नपा सीएमओ को मामले से अवगत कराकर अवैधानिक कब्जा हटाने और मुसाफिरों के लिए उक्त भूमि पर सर्वसुविधा युक्त धर्मशाला निर्माण कराने की मांग की।
Share To:

Post A Comment: