धूमधाम से मनाया जाएगा होली पर्व,
परंपरागत मार्ग से रंग पंचमी को निकलेगा हुरियारों का जुलूस
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
बुधवार रात स्थानीय खाकी बाबा मंदिर मे होली उत्सव समिति की बैठक अाहुत की गई जिसमे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि त्यौहार पूर्ण सांप्रदायिक सोहार्द के सांथ मनाया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा गुलाल का प्रयोग किया जाएगा, रंग मे पानी का अपव्यय नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।
होली दहन की रात आयोजित पारायण पाठ मे नगर के सभी पारायण मंडल शामिल रहेंगे। रंग पंचमी पर निकलने वाले जुलूस का मार्ग परंपरागत होगा,जुलूस की शुरूआत 11:00 बजे अजाद चौक गंजीबड़ से होगी।
बैठक मे एडवोकेट मुकेश प्रगट,हरिबाबू टुवानी,गोपाल दादा शर्मा,अजय चौहान,बद्रीप्रसाद सिसोदिया,पूर्व नपं अध्यक्ष देवेन्द्र वर्मा,नरेंद्र टुवानी,जगदीश गुप्ता ,हरिनारायण कुम्भकार,राधेश्याम पार्षद,लखन पार्षद,महेश सोनी,अजय मुकाती,ब्रजेंद्र तिवारी,महेश यादव,हरविंदर चौहान,सचिन मालवीय,रोहित चौहान,शिशिर राठी,सुबीर तिवारी, मनोज जोशी,अमित कैलोदिया,राजेश शर्मा आदि प्रमुख रुप से शामिल रहे।

Post A Comment: