लगी नींद, उड़ गए जरुरी कागजात

सीहोर,  एमपी मीडिया पाइंट

आष्टा ब्लॉक के ग्राम देवनखेड़ी निवासी राजू पिता दिलीप सिंह मालवीय जो गुरुवार को मेन रेलवे स्टेशन जबलपुर पहुंचा था और इत्तफ़ाक से वही रेलवे स्टेशन पर उसकी नींद लग गई।
 रात  लगभग 8:00 से 10:00 के बीच टिकट काउंटर के सामने से इसी दौरान उसका बैग चोरी हो गया जिसमें 5वीं से लगा कर 12वीं क्लास तक की मार्कशीट और भी सभी जरूरी कागजात रखे हुए थे जो चोरी हो गए।

जानकारी के अनुसार राजू आष्टा अदालत में काम करता है वह जबलपुर में अपनी मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की परीक्षा देने गया हुआ था तभी उसकी नींद के कारण चोरी की यह वारदात घटित हुई जिसके कारण वह अपनी परीक्षा से वंचित रह गया कागजात नहीं होने के कारण उसे परीक्षा मे सम्मिलित नहीं होने दिया गया। राजू अपनी नींद के कारण भविष्य की ओर बड़ते एक कदम से फिर चूक गया।
Share To:

Post A Comment: