शिवराजसिंह राजपूत, मुवाड़ा
एमपी मीडिया पाइंट 


शनिवार को कृषि उपज मंडी इछावर प्रांगण मे आयोजित किसान सम्मेलन के दौरान सीहोर जिला प्रभारी मंत्री आरिफ अकील को कई गांवों के ग्रामीणों ने अपने गांव की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपे। ज्यादातर ग्रामीण पेयजल समस्या से परेशान दिखाई दे रहे थे।

ग्राम मुवाड़ा के राजेश मीणा ने अपने सांथियों सहित इछावर पहुंचकर प्रभारी मंत्री को पंचायत की विभिन्‍न समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि वर्तमान मे पूरी पंचायत भीषण पेयजल संकट के दौर से गुजर रही है लोग दो-दो किलोमीटर दूर से पीने के पानी की जैसे-तेसे व्यवस्था कर रहे हैं। मवेशियों को पानी पिलाने खेतों पर लेजाना पड़ता है। हमे पेयजल समस्या से निजात दिलाई जाए जो पिछले एक दशक से ग्राम मे पैर पसारे हुए है। इस अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिक,जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
Share To:

Post A Comment: