भीषण दुर्घटना के बावजूद सकुशल रहे यात्री

सीहोर,   एमपी मीडिया पाइंट 


साईकिल सवार को बचाने के चक्कर मे सतवास के समीप एक जीप रोड साइड खाई में जा गिरी जीप में 04 लोग सवार थे जो ग्राम भीलखेड़ी तहसील आष्टा निवासी बताए जा रहे हैं।
जितेंद्र वर्मा, कमलेश वर्मा,कपिल वर्मा, एक व्यक्ति का नाम पता नहीं चला, जानकारी अनुसार चारों यात्री सिंगाजी दर्जन के लिए जा रहे थे तभी देवास के सतवास के पास अचानक एक व्यक्ति साइकिल लेकर जीप के सामने आ गया।
तभी जीप एमपी.37.सी.2928 अनियंत्रित होकर नजदीक खाई में जा गिरी, तेज रफ्तार जीप  चार-पांच पलटी खाकर पूरी क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन आश्चर्य की बात यह रही कि अंदर बैठे लोगों को मामूली चोट ही आई।
सभी यात्री सिंगाजी दर्शन के लिए जा रहे थे!
Share To:

Post A Comment: