ब्रिजिशनगर मे ट्रांसफॉर्मर जला,
टल गई अनहोनी,
दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था आग का उजाला
हुकुमसिंहमेवाड़ा
ब्रिजिशनगर
सोमवार रात 7:30 ग्राम ब्रिजिशनगर के मालवीय मोहल्ले मे ट्रांसफॉर्मर अचानक जल उठा लेकिन खासबात यह रही कि उस वक्त न तो कोई व्यक्ति घटना स्थल पर मौजूद था और ना ही हवा चल रही थी।ब्रिजिशनगर के मालवीय मौहल्ले मे ओम राठौर के मकान के सामने विद्युत ट्रांसफॉर्मर लगा है जो अचानक धधकने लगा, आग की लपटे इतनी ऊपर तक गई कि उसका उजाला 3 किलोमीटर दूर फांगिया गांव से दिखाई दे रहा था।
ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत की अनदेखी के कारण ट्रांसफॉर्मर जला। यदि कोई व्यक्ति वहां से गुजर रहा होता या हवा चल रही होती तो काफी जान-माल की हानि हो सकती थी।


Post A Comment: