एसडीएम अंजू अरुण कुमार ने किया पदभार ग्रहण,
ली पत्रकारों की मिटिंग
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
नवांगत एसडीएम अंजू अरुण कुमार ने सोमवार को इछावर एसडीएम का पदभार ग्रहण किया और पहले ही दिन लोकसभा चुनाव के सिलसिले मे पत्रकारों की मिटिंग ली।एसडीएम ने आगामी लोकसभा चुनाव के सिलसिले मे आचार संहिता के दौरान मीडिया के दायित्व व भूमिका पर जानकारी देते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग के आदेशों का पूर्णरुप से निर्वहन किया जाए। इछावर विधानसभा के लिए तहसील कार्यालय मे कंट्रोल रुम स्थापित किया जा चुका है जिसका फोन नम्बर शीघ्र ही उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कोई फेंक न्यूज़ या पेड न्यूज़ प्रेषित न करें तथा ऐसे कोई समाचार का प्रकाशन न हो जिससे चुनाव की गरीमा प्रभावित हो। सरकारी भवनो का राजनीतिक दलों के उपयोग पर पूर्णतः पाबंदी है। चुनाव के संबंध मे मीडिया की भूमिका सहयोगात्मक रहे ऐसी अपेक्षा प्रशासन करता है।


Post A Comment: