सूचना के अभाव मे आवास योजना के लाभ से वंचित छात्र,
अधिकारी नहीं दे रहे संतोषजनक उत्तर
आलोक शर्मा,प्राचार्य शा महाविद्यालय इछावर
यह बोले छात्र
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
शा महाविद्यालय इछावर के प्रबंधन द्वारा समय पर सूचना नहीं देने के कारण अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को आवास योजना के लाभ से वंचित रहना पड़ रहा है। पिछले दो दिनों से छात्र तहसील कार्यालय व महाविद्यालय प्रबंधन के चक्कर काट न्याय की गुहार लगा रहे लेकिन उनकी समस्या अब भी यथावत है।छात्रों का कहना है कि हमे भ्रम मे रखा गया हम जुलाई माह से किराए के कमरे मे रह रहे हैं अब हम से कहा जा रहा है कि होस्टल जाओ जबकि होस्टल के बोर्ड पर सीधा-सीधा लिखा है कि अनुसूचित जनजाति छात्रावास।
हमे जुलाई मे ही बताया गया होता कि उक्त छात्रावास अनुसूचित जाति के लिए भी है तो यह नौबत नहीं आती।
नियम-कानून की दुहाई देकर हमे योजना के लाभ से वंचित रखा जा रहा है।
उधर प्राचार्य आलोक शर्मा का कहना है कि होस्टल फुल हो जाने के बाद ही विद्यार्थियों को आवास योजना का लाभ दिया जा सकता है फिर भी इस मामले मे जो नियमानुसार हो सकेगा हम करेंगे।
कुलमिलाकर छात्रों को दो दिन के बाद इस मामले मे अधिकारियों द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया जा सका।


Post A Comment: