दबंगों ने हड़पी दलित की जमीन,
फरियाद सुनने के बजाए रेहटी तहसीलदार बोले-
तू मेरे इलाके में होता तो जिंदा जमीन में गाड़ देता,
परिजनों के सांथ कलेक्ट्रेड पहुंचा पीड़ित,
कृषि मंत्री को भी की शिकायत,
सीहेार, एमपी मीडिया पाइंट
रेहटी क्षेत्र के ग्राम मोगरा के दलित कृषक बलबान सिंह की भूमि भाजपा नेता के इशारे पर प्रशासनिक अधिकारियों ने दबंग के नाम कर दी। दबंगों के द्वारा की गई मारपीट और पुलिस के अत्याचार से तंग होकर न्याय मांगने और फर्जी दस्तावेजों को निरस्त कराने की मांग लेकर जब दलित तहसील कार्यालय पहुंचा तो तहसीलदार ने कहा की तू तहसीलदार का पावर नहीं जानता, तू मेरे इलाके में होता तो अबतक तुझे जिंदा जमीन में हीं गाड़ देता तहसीलदार की उक्त बात सुनकर फरियादी बलबान सन्न हीं रह गया। यह वाक्या जनवरी माह का है जब दलित को डरा धमका कर कार्यालय से भगा दिया गया। हिम्मत कर बलबान ने अब कलेक्टर और कृषि मंत्री को शिकायत की । जिस में परिजनों ने दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच करने और पुश्तैनी कृषि भूमि को दबंगों के नाम करने सहित गरीब दलित वंचित वर्ग के किसान के साथ दुर्व्यवहार करने वाले तहसीलदार के खिलाफ सख्त कार्यवाहीं करने की मांग की गई है।कलेक्ट्रेट पहुंचे बलबान सिंह गुहाटिया पुत्र महेश प्रसाद ने बताया की ग्राम मोगरा में 18 एकड़ 36 डेसीमल एवं 7 एकड़ कृषि भूमि पिता और दादा के नाम है इस भूमि पर कब्जा भी है और कृषि कार्य वर्षो से कर रहे है। उक्त भूमि शासकीय अभिलेखों में वर्ष 1962 से दर्ज है। इस कृषि भूमि को फर्जी दस्तावेजों और प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों से मिलकर राजनीतिक सरंक्षण प्राप्त प्रभावशाली मुकेश कुमार पुत्र किशोरी लाल हरनारायण पुत्र राम प्रसाद सहित अन्य ने अपने नाम करा लिया। दबंगों ने सीधे भूमि पर कब्जा करने की कोशिश की। जबकी मामला कोर्ट में विचाराधीन था। दबंगों ने फर्जी कब्जे का प्रतिवेदन भी बना लिया। मंगलवार को कलेक्ट्रेड पहुंचे बलबान गुहाटिया, बाबूलाल, रमेश चंद्र, पुनिया बाई, फूल बाई, फूलवती बाई, राम भरोष, दिनेश, रामलाल आदि ने न्याय दिलाने की मांग प्रशासन से की।


Post A Comment: