सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट
लोकसभा चुनाव में भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी बनाये जाने के बाद आज दिग्विजय सिंह का प्रथम दौरा था दिग्विजय सिंह ने सीहोर विधानसभा में चुनाव प्रचार की शुरुआत भगवान चिंतामन गणेश पहुंच दर्शनलाभ लेते हुए की।
बाद में कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली जिसमे चुनाव प्रचार की रणनीति बनाई गई मीडिया से चर्चा के दौरान प्रश्नों के जवाब में दिग्विजय सिंह ने कहा
-हिन्दू आतंकवाद शब्द मेने कभी नही कहा हां संघी आतंकवाद जरूर कहता रहा हूं,
-पीएम मोदी के 300 सीट जीतने के दावे पर बोले कि यह हिटलर मनोवृति है।
काँग्रेस मुक्त विपक्ष के जवाब में कहा जब विपक्ष समाप्त हो जाता है तो समझो प्रजातंत्र समाप्त हो गया
अवैध रेत खनन के सवालों का जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि शिवराज का पूरा परिवार अवैध खनन में लिप्त था।
-मोदी के मिशन शक्ति पर कहा कि इसरो कांग्रेस की देंन है चुनाव जीतने के लिए मोदी जी कुछ भी कह सकते है -
-कांगेस के पाकिस्तानी प्रेम पर कहा कि मोदी जी देश मे तो पाकिस्तान का विरोध करते है और खुद चुपचाप नवाज शरीफ से मिलने पाकिस्तान जाते हैं मोदी से बड़ा पाकिस्तान का हिमायती कोई नहीं है।
एक सवाल के जवाब मे उन्होंने कहा कि पठानकोट हमले के बाद पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई को जांच की इजाजत किसने दी ! मसूद अजहर को किसने छोड़ा! कांग्रेस ने तो शाहदत दी है
दिग्विजय सिंह के सांथ मंत्री आरिफ अकील, जीतू पटवारी, सुरेंद्र हनी बघेल, राजकुमार पटेल, व बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
-


Post A Comment: