होली की पूर्व बेला में आज 19 मार्च को कठपुतली और नृत्य नाटिका का आयोजन

भोपाल,  एमपी मीडिया पाइंट 

 होली की पूर्व वेला पर 19 मार्च को दोपहर 11:30 से  3:30 बजे तक होटल शिराज एम पी नगर में क्रेजी इनोवेटिव वूमन्स ग्रुप द्वारा फाग एवं बसंत उत्सव का आयोजन किया जा रहा है ।

 आयोजन कोआर्डिनेटर क्रेजी इनोवेटिव वूमन्स ग्रुप ने बताया कि होली के इस रंगा रंग आयोजन में लोक कला के अंतर्गत कठपुतली नृत्य और नृत्य नाटिका का मंचन विशेष तौर पर किया जा रहा है । क्रेजी इनोवेटिव वूमन्स ग्रुप सांस्कृतिक पर्वो ,राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के दिवस आदि पर नगर में निरन्तर आयोजन करता है । इसी कड़ी में होली पर ग्रुप इस वर्ष लोक कला पर केंद्रित आयोजन कर रहा है।
Share To:

Post A Comment: