सीहोर, एमपी मीडिया पाइंट 

 बजरंग दल के द्वारा जिले भर में 17 मार्च तक सेवा सप्ताह मनाया गया। सेवा सप्ताह के तहत तहसील चौराहा स्थित भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम दरबार के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर वरिष्ठ पदाधिकारियों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ने युवाओं को संबोधित किया। 
उन्होने कहा की बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को कार्य केवल गौसेना देश की रक्षा ही नहीं है करनी है स्वच्छता, स्वास्थ्य, चिकित्सा, धार्मिता,पर्यावरण और शिक्षा के क्षेत्र में भी जनहित में कार्य करना है। 10 से 17 मार्च तक मनाए गए सेवा सप्ताह में कार्यकर्ताओं ने स्वयं को साबित किया है। इस दौरान स्कूल कॉलजों और छात्रावासों में पहुंचकर कार्यक्रम आयोजित किए गए। बजरंग दल का कार्यकर्ता  प्राकृतिक आपदाओं सहित मानवीय गलती से उत्पन्न आपदाओं से निपटने के लिए भी तैयार रहता है। सेवा कार्य के माध्यम से बजरंग दल के कार्यकर्ता नागरिकों के साथ मिलकर देश को प्रगति के पथ पर ले जा रहे है। कार्यक्रम में उपास्थित युवाओं के समक्ष प्रांत अधिकारी अजीत शुक्ला,  जिला मंत्री राकेश कुमार विश्वकर्मा, नागर, अध्यक्ष आलेख राज राठौर ने भी अपने विचार प्रकट किए । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर मंत्री यज्ञेश नागर,संयोजक आशीष  कुशवाहा, नगर विद्यार्थी प्रमुख अमित दांगी, नगर गौरक्षा प्रमुख महेंद्र सोलंकी, सुमित राठौर, कान्हा कुशवाह, कल्ली सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद थे।
Share To:

Post A Comment: