रामदेवजी की जत्रा में उमड़ा जनसैलाब,
बारिश-आंधी ने डाला खलल

 एमपी मीडिया पाइंट 

राजेश बनासिया, भाऊँखेड़ी

इस समय इछावर ब्लाक के अधिकांश गांवों में जत्रा लगने का सिलसिला जारी है इसी कड़ी में ब्लाक के सबसे बड़े गांव भाऊँखेड़ी में रामदेव जी की जत्रा का आयोजन हुआ जिसमें दूसरे गांव शहर के व्यापारी अपनी अपनी दुकानें लेकर पहुँचे। जत्रा का उत्साह जब शबाब पर था तब गांव तेज हवाओं के सांथ बारिश होने लगी जिससे व्यापारियों को अपनी टेंट बचाने मे काफी मशक्कत करना पड़ी। ग्रामीणों ने बताया कि यह भाऊँखेड़ी की जत्रा के इतिहास का पहला ही दिन रहा जब तेज हवाओं और बारिश ने मेले के उत्साह मे खलल पैदा किया।

भाऊँखेड़ी ग्राम में यह जत्रा लगने की परंपरा बहुत वर्षो पुरानी है यहाँ हर वर्ष चेत्र माह की ग्यारस तिथि को जत्रा का आयोजन होता आया है।इसके पहले दशमी के दिन सभी ग्रामवासी दुर्गा चौक स्थित बाबा राम देवजी की दिन में पूजा करते हैं ग्राम के प्रत्येक घर से कोई न कोई सदस्य यहाँ पूजा करने अवश्य आता है व दशमी के रात को ग्राम के पटेल द्वारा रामदेव जी के मंदिर पर निशान चढ़ाया जाता है और निशान के बाद से जत्रा का आयोजन शुरू हो जाता है। यहां लगने वाली एक दिवसीय जत्रा में आसपास के ग्राम नरसिंह खेड़ा,मोहनपुर लेंडी, भोजपुरा, कांकर खेड़ा, जमोनिया हटेसिंह,लसुड़ियाराम,सतपिपल्या,बरखेड़ा कुर्मी सहित आसपास के ग्रामीण यहाँ जत्रा सम्मिलत हुए।बाबा रामदेव की जत्रा कब व किसने शुरू करवाई यह किसी को पता नही है। पर ग्रामीण बताते है कि सभी के घरों में सुख सम्रद्धि बनी रही इसीलिए  यहाँ जत्रा का आयोजन कई वर्षों से होता आ रहा है।
Share To:

Post A Comment: