पाँच दिन चलेगा अनुष्ठान


भाऊँखेड़ी, एमपी मीडिया पाइंट 


आगामी शुक्रवार को हनुमान हनुमान जयंति बड़े धूम धाम से मनाया जाएगी, इसी कड़ी मे आज सोमवार को ग्राम में गणेश मंदिर से एक भव्य कलश-यात्रा निकाली गई जिसमें छोटी-छोटी कन्याएं अपने सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। वहीं लोग ढोल की थाप पर नृत्‍य कर रहे थे।आने वाले पांच दिनों तक ग्राम के कुम्हार मोहल्ले में हनुमान मंदिर पर आचार्य पंडित दिनेश शर्मा के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के सांथ धार्मिक अनुष्ठान किया जाएगा जिसमे ग्राम के बजरंग मंडल के सदस्य जोड़े सहित आहुतियां देंगे उक्त कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को हनुमान जन्मोउत्सव के सांथ सम्पन्न होगा।ग्राम के बजरंग मण्डल एवं ग्रामीणों के सहयोग से इस कार्यक्रम का अायोजन किया जा रहा है जिसमे भाऊँखेड़ी सहित आसपास गांव के श्रद्धालुजन भी भाग ले रहे हैं।
Share To:

Post A Comment: