पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का बड़ा बयान,
कहा- मोदी चाहें तो 42 शहीदों की राख से करलें राजतिलक

सीहोर,  एमपी मीडिया पाइंट 

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए बडा बयान दिया है। अजीज कुरैशी ने पुलवामा हमला को पीएम मोदी की सोची समझी साजिश बताया उन्होने कहां कि पुलवामा प्लान करके आपने करवाया ताकी मौका मिल सके जनता समझती है। 

अगर मोदी चाहे 42 शहीदों को मारकर 42 लोगो की हत्या करके उनकी चिताओं की राख से अपना राजतिलक कर लें जनता नहीं करने देगी। 42 लोगों के खून से अपने माथे पर तिलक लगा ले तो नहीं करने देगें। अजीज कुरैशी ने दिग्विजय सिंह के सामने बीजेपी प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाने पर कहा की बीजेपी बिना दुल्हे की बारात है। जिसको सहरा बांधते है भाग जाता है। डर के मारे सामने नहीं आरहा है कोई। 

मप्र मे कांग्रेस 20 से ज्यादा सीटे जीतेंगी। यहां पर बीजेपी के नेताओं ने कारखाने बंद करा दिए है आपके सांसद आपके एमएलए अन्याय किया है तबाह किया है नौजवानों को तबाह किया है। बीजेपी पार्टी जिसमें इतने नपुंसक लोग हो कि अपने क्षेत्र के कारखाने बंद करा दें। बेरोजगारी करादें उन्हे क्या हक है वोट मांगने का ।
Share To:

Post A Comment: