लड़की की वेशभूषा मे बच्चा चुराने वाला चड़ा पब्लिक के हत्थे,
पकड़कर किया पुलिस के सुपुर्द,
लोगों ने कहा गैंग काम कर रही इलाके मे,
इछावर के बोरदीकला गांव का मामला
इछावर/फांगिया/बोरदीकला
थानांतर्गत ग्राम ब्रिजिशनगर,बोरदीकला,फांगिया,नादान आदि गांव वालों का पहले से ही कहना था कि पिछले कुछ माह से इलाके मे बच्चे चुराने वाली गैंग काम कर रही है। संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे हैं और किसी भी बहाने से घरों मे पहुंच रहे हैं जिनकी नजर सिर्फ घरके बच्चों पर ही टिकी रहती है मनिहारी का सामान बेंचना या भीख मांगना तो इनका सिर्फ़ बहाना रहता है।
गुरुवार को लोगों का शक उस समय पुख्ता हो गया जब एक युवक लड़की के भेष मे ग्राम बोरदीकला निवासी भूरा कोरकू के घर मे घुस गया और वहां देलान मे खेल रहे आयूष नामक 5 वर्षीय बच्चे को लेकर चलता बना उस समय घर पर मौजूद पड़ोस की लड़की बिंदू व भूरा की पत्नि ज्योति-20 ने देख लिया और चिल्लाचोट शुरु कर दी।
ग्रामीणों ने लड़की की वेशभूषा वाले युवक को धरदबोंचा और उसके दोनों हाथ बांधकर पुलिस के हवाले कर दिया। इछावर थाना टीआई अरविंद कुमरे के अनुसार पकड़ा गया युवक देवराज सपेरा पिता भेरुनाथ सपेरा निवासी गुड़भेला थाना मंडी सीहोर का रहने वाला है वह बच्चा वापस करने के लिए 5 हजार रुपये की मांग परिजनों से कर रहा था। बच्चे की मां ज्योति की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा कायम करते हुए युवक को गिरफ्तार किया।
वहीं ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे पकड़ने वाली गैंग पूरे इलाके मे सक्रीय है जिससे नागरिकों मे असुरक्षा की भावना फैल रही है।


Post A Comment: