विद्युत मोटर और केबल वायर चोर धराए,
ग्राम बिशनखेड़ी से की गई मोटरें जब्त
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
गत 15 अप्रैल को विद्युत मोटर एवं केबल वायर चोरी करने वाले रविवार को पुलिस के हत्थे चड़ गए। ग्राम बिशनखेड़ी निवासी चोरी के दोनों आरोपियों को मय माल के गिरफ्तार किया।
जानकारी देते हुए इछावर टीआई अरविन्द कुमरे ने बताया कि दिनांक 19.04.19 को फरियादी अंतर सिह पिता खुशीलाल नागर उम्र 60 वर्ष निवासी बिशनखेडी ने थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 15.04.19 की रात्रि मे 3 एचपी की विद्युत मोटर एवं 70 फीट विद्युत केबल वायर कोई अज्ञात चोर बिशनखेड़ी स्थित कुएं (खेत) पर से चुरा ले गया है।
रिपोर्ट पर थाना इछावर मे अप.क्रं. 150/19 धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया मुखबिर मामूर किये गये तब मुखबिर की सूचना पर रविवार 21 अप्रैल को थाना प्रभारी अरविंद कुमरे के निर्देशन मे हमराह फोर्स प्रआर.ओमप्रकाश , प्रआर. सुरेखा पवार,सैनिक विक्रम सिंह ने आरोपी को तलाश करते ग्राम बिशनखेडी से आरोपी - चन्दर सिंह मालवीय पिता सरदार सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी बिशनखेड़ी (2) महेश मालवीय पिता कमलसिह मालवीय उम्र 22 वर्ष निवासी बिशनखेडी के टपरिया मे भूसे मे तलाश करने पर चोरी गई मोटर व तार मिले जिन्हे जप्त किया गया एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार अन्य चोरियों के मामले मे सुराग मिलने की उम्मीद से इन्कार नहीं किया जा सकता।

Post A Comment: