नरवाई की आग से धधक रहे खेत,
प्रतिबंध के बावजूद गुराड़ी तालाब के आसपास जलाई जा रही नरवाई,


इछावर, एमपी मीडिया पाइंट 


किसान न तो हादसों से सबक ले रहे और न ही उन्हें कानून से डर लग रहा यही कारण है कि इछावर तहसील के कई गांवों मे नरवाई अब भी हर रात जलायी जा रही है।

ताजा मामला गुराड़ी गांव का है जहां तालाब के आसपास किसानों द्वारा बेखोफ नरवाई जलायी जा रही है। आग की लपटें और उठता धूंआ दूर-दूर तक दिखाई दे रहा लेकिन प्रशासन अबतक नरवाई जलाने के मामले मे कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाया।
किसानों का कहना है नरवाई जलाने से हमारे खेत के मकानों, मवेशियों के जलने का खतरा तो है सांथ मे गांव भी आग की चपेट मे आ सकता है जिसका जवाबदार कौन रहेगा!
Share To:

Post A Comment: