साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने 70 दुल्हा दुल्हन को दिया आशिर्वाद,
मतदान जागरूकता के लिए जोड़ों ने लिया आठवां वचन,
सर्व विश्वकर्मा समाज ने की सराहनीय अनूठी पहल,
आयोजन समिति ने नवयुगलों को भेंट किए हेलमेट,
प्रदेश के 20 जिलों के निर्धन परिवार की 70 कन्याओं के बाबूलाल मिस्त्री ने कराए हाथ पीले
सीहेार, एमपी मीडिया पाइंट
सम्मेलन की खासबात यह रही कि परिणय सूत्र में बंधे जोड़ों ने सौ प्रतिशत मतदान के लिए स्वेच्छा से आठवां फेरा लिया। सामुहिक विवाह सम्मेलन में अग्नि को साक्षी मानकर वरवधु ने मतदान करने और कराने का संकल्प लिया। प्रदेश के 20 जिलों के 70 निर्धन परिवारों की बेटियों का नि:शुल्क विवाह वरिष्ठ समाजसेवी बाबूलाल मिस्त्री के द्वारा कराया गया।
वर वधुओं को जीवन सुरक्षा के लिए हेलमेट उपहार में प्रदान किए।
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सामुहिक विवाह समारोह मे पहुंच वर-वधु को तिलक लगाकर आशीर्वाद प्रदान किया।इस मौके पर विधायक सुदेश राय, भाजपा जिलाध्यक्ष सीताराम यादव, जिला प्रवक्कता राजकुमार गुप्ता, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा, धमेंद्र राठौर, हेमंत राठौर भी मौजूद रहे। सामुहिक विवाह सम्मेलन मे प्रदेश के सीहेार,शाजापुर, देवास, राजगढ़, उज्जैन, भोपाल, रायसेन, आगर, गुना, मंदसौर सहित अन्य जिलों की 70 अति गरीब कन्याओं का चयन कर नि: शुल्क सामुहिक विवाह कराया गया। गायत्री शक्तिपीठ के आर्चायों ने मंत्रों के साथ विधिविधान से विवाह संपन्न कराया। आयोजन समिति द्वारा वर वधुओं को मतदान करने और अधिक से अधिक अन्य नागरिकों से मतदान कराने के लिए, प्रतिकात्मक सात फेरों के अलावा आठवां फेरा भी काराया गया। द्वारा दुल्हा समिति द्वारा दुल्हन को जीवन सुरक्षा के लिए बाइक चलाते वक्त हेलमेट पहने का संदेश देते हुए हेलमेट उपहार मेेंं प्रदान किए। सामुहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होकर जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों,सामाजिक वरिष्ठजनों,परिजनों ने वर वधुओं को आशिर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मेवाड़ा सुतार समाज कल्याण समिति प्रदेशाध्यक्ष श्याम विश्वकर्मा और ओम विश्वकर्मा विकास परिषद के प्रदेशाध्यक्ष किशन विश्वकर्मा, रवि विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, डॉ गोविंद विश्वकर्मा डॉ रमेश विश्वकर्मा सहित अनेक सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।



Post A Comment: