Home
इछावर
इछावर: नायब तहसीलदार की स्कूटी पर चोरों ने किया हाथसाफ
नायब तहसीलदार की स्कूटी पर किया चोरों ने हाथ साफ,
भर दोपहर मे गायब हुई स्कूटी
फाइल
इछावर, एमपी मीडिया पाइंट
इछावर तहसील कार्यालय मे पदस्थ नायब तहसीलदार डाली रायकवार की स्कूटी पर रविवार दोपहर चोरों ने हाथसाफ कर दिया।जानकारी अनुसार ब्ल्यू कलर की स्कूटी (एक्टिवा) नम्बर MP05-MR-8368 उन्हीं के क्वाटर के सामने खड़ी थी, रविवार दोपहर 1:00 से 3:00 बजे के बीच स्कूटी गायब हुई।
बतादें कि इछावर मे आपराधिक घटनाएं इसकदर बड़ गई हैं कि अब चोर उच्चाधिकारियों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे। इसके पूर्व चोरों ने नायब तहसीलदार पूर्णिमा शर्मा के सामने उनकी माताजी के गले से सोने की चेन झपटी थी और फरार हो गए थे जिसका पता 15 दिन बाद भी पुलिस नहीं लगा पाई है।
Back To Top
Post A Comment: