नलकूप खनन पर प्रतिबंध बेअसर,
रात मे चलती बोरिंग मशीन,
अभी भी इछावर से 15 किलोमीटर दूर सेमलीजदीद मे अवैध बोरिंग जारी . . .


इछावर,  एमपी मीडिया पाइंट 

प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी इछावर क्षेत्र मे अवैध बोरिंग का सिलसिला बदस्तूर जारी है। प्रशासन ने बोरिंग मशीन के इक्का-दुक्का आपरेटरों पर पिछले दिनों कार्रवाई भी की लेकिन इसका कोई असर क्षेत्र मे दिखाई नहीं दे रहा।

सबसे बड़ी बात यह है कि इछावर तहसील मुख्यालय के ही इर्द-गिर्द हर तीसरे दिन नलकूप खनन किए जा रहे लेकिन प्रशासन को इसकी खबर तक नहीं। 

नागरिकों का कहना है कि यदि प्रशासन अवैध बोरिंग नहीं रोक सकता तो सभी किसानों को बोरिंग कराने की छूट प्रदान की जाए जिससे हमारी सूखती फसल को तो हम बचा पाएंगे और मवेशियों  को भी दूर पानी पिलाने के लिए ले जाने का झंझट भी खत्म हो जाएगा।

किसानों ने बताया कि दो दिन पहले इछावर नगर के वार्ड 12 मे एक किसान द्वारा बिना अनुमति के बोरिंग कराया गया।  फिलहाल अभी रात 9:45 बजे अवैध बोरिंग ग्राम सेमलीजदीद मे चल रहा है प्रशासनिक नुमाईंदे चाहे तो जाकर देख ले।
Share To:

Post A Comment: