गुमटी सहित एक लाख रुपये का माल स्वाहा
इछावर,
एमपी मीडिया पाइंट
ग्राम बोरदी कलां मे आग से एक गुमटी दुकान सहित करीब एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।जानकारी अनुसार बोरदी कलां के बस स्टेंड पर रामबगश मालवीय की पंक्चर जोड़ने की दुकान थी। शुक्रवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो गुमटी जलकर राख हो चुकी थी सिर्फ धुआँ ही धुआँ दिखाई दे रहा था।
टायरों समेत गुमटी मे रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया था। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है।
-----------------
बाइक दुर्घटना मे पिता एवं पुत्री घायल
इछावर/मुवाड़ा, एमपी मीडिया पाइंट
इछावर बिछोली जोड़ के पास बाइक कंट्रोल नहीं होने से खाई में जा गिरी जिससे पिता,पुत्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम 4:30 बजे सुरेश-35,अमन-10, और एक महिला तीनों बाइक पर सवार होकर इच्छावर से अपने गांव लालगार की ओर जा रहे थे तभी बिछोली जोड़ अचानक गाड़ी कंट्रोल नहीं हुई और खाई में जा गिरी जिसमें सुरेश के सिर पर गंभीर चोट आई और अमन का एक पैर टूट गया व शरीर के अन्य अंगों चोटें भी आई। 108 की मदद से घायलों को इछावर अस्पताल लाया गया।-----------------
झगड़े मे एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल
इछावर/ब्रिजिशनगर, एमपी मीडिया पाइंट
ग्राम ब्रिजिशनगर मे राजमल के घर पूजा कार्यक्रम चल रहा था। जिसमे शरीक होने बाहर के भी मेहमान आए हुए थे।बताया जाता है कि शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे ब्रिजिशनगर निवासी और सेमलीजदीद निवासी व्यक्तियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। जिसमे सेमलीजदीद निवासी व्यक्ति ने बड़ा पत्थर उठाकर ब्रिजिशनगर निवासी तेजसिंह पिता चेनसिंह बलाई के सिर पर दे मारा जिससे वह स्पाट पर ही लहूलुहान हो गया। अचेत अवस्था मे एम्बुलेंस द्वारा घायल को इछावर अस्पताल लाया गया जहां से तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय सीहोर रेफर किया गया। फिलहाल अज्ञात आरोपी फरार है।



Post A Comment: