निर्वाचन ड्यूटी में शराब पीकर उपस्थित होन पर 2 निलंबित
सीहोर 16 मई,2019,
एमपी मीडिया पाइंट
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा ने निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 2 व्यक्तियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
बुदनी विधानसभा क्षेत्र के मतदान अधिकारी क्रमांक-1, शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई बालिका कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सहायक शिक्षक महेन्द्र सिंह कचनेरिया एवं पीठासीन अधिकारी किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के कृषि विकास अधिकारी घनश्याम मालवीय 11 मई को मतदान दलों को रवाना किये जाने के समय शराब पीकर उपस्थित हुए जिसके कारण मतदान दलों को रवाना करने में कठिनाई उत्पन्न हुई एवं निर्वाचन जैसा अतिमहत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हुआ। इस बजह से दोनों अधिकारियों को निलंबित किया गया है।


Post A Comment: