कुएं में गिरने से 8 वर्षीय बालक की मौत



बडोदियातालाब/नरसिंहगढ़ एमपी मीडिया पॉइंट ब्रजमोहन चंद्रवंशी


 कुएं में गिरने से ग्राम खजूरिया निवासी 8 वर्षीय बालक देवराज उर्फ गुड्डू की मौत हो गई।
जानकारी अनुसार खजूरिया में मंगलवार सुबह कुएं में गिरने से एक बालक की मौत हो गई। बताया जा रहा सुबह 6 से 8 बजे के बीच खजुरिया निवासी दिनेश भिलाला का 8 वर्षीय बेटा देवराज उर्फ़ गुड्डू कुएं में गिर गया। 
कुआं खेत पर था । बच्चा और उसकी मां दोनों खेत पर पानी भरने गए थे तभी अचानक बच्चा कुएं में गिर गया गिरने से बच्चे के सिर पर चोट आई!
जब बच्चे की मां ने शोर शराबा किया तो ग्रामीण एवं परिजन आये 
और परिजनों एवं ग्रामीणों  की सहायता से बच्चे को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
Share To:

Post A Comment: