चलती गाड़ियों से बैग लिफ्टिंग कर लूटपाट की सनसनीखेज वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर गिरोह का जहांगीराबाद पुलिस ने किया पर्दाफ़ाश,
विभिन्न थानों की करीब आधा दर्जन लूट की घटनाओं का खुलासा।
भोपाल, एमपी मीडिया पाइंट
फारियादी की रिपोर्ट पर थाना जहागीराबाद अपराध क्रंमांक 632/19 धारा 392,34 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।
शहर में महिलाओ से पर्स छीनकर लूट करने की लगातार घटनाओं को गंभीरता से लेते हुये पुलिस उप महानिरीक्षक इरशाद वली द्वारा पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) संपत उपाध्याय के निर्देशन में टीम गठित कर लुटरों की पतारसी करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिए गए
उक्त निर्देशों के पालन में अति.पुलिस अधीक्षक (जोन-01) अखिल पटेल के मार्गदर्शन में लूट की घटनाओ को नियत्रित करने के लिये विशेष प्रयास किये जाकर नगर पुलिस अधीक्षक अलीम खान के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरंजन शर्मा द्वारा सब इंस्पेक्टर आरके सिंह,सब इंस्पेक्टर रईस अहमद खान , एएसआई अशोक शर्मा , प्रधान आरक्षक अन्तराम, आरक्षक सादिक खान , एहशान खान , धर्मेन्द्र सिंह, मुज्जफर खान , मुकेश सिहं , हारून को टीम का गठन किया गया।
उक्त टीम द्वारा लगातार विभिन्न क्षेत्रो में लूट के आरोपियों तथा सन्देहियों की पतारसी व सन्देहियों की उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज व टेक्निकल सेल की मदद ली जाकर धरपकड करते हुये थाना क्षेत्र भम्रण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक मोटरसाइकिल काले रंग की पल्सर 150 पर दो लडके बैठे हुये है । उम्र करीबन 20-25 साल जिसमें एक लडका मोटा तथा दुसरा दुवला पतला है गाडी चलाने वाला लडका गुलाबी चौखाने रंग की शर्ट व नीला जींस का पेन्ट पहने हुये है व पीछे बैठने वाला लडका पीले रंग की हाफ टी शर्ट पहने है। भारत टाकीज की तरफ से लिली टाकीज की तरफ आ रहे है । सूचना के तस्दीक हेतु थाने के अधिकारी कर्मचारी द्वारा लिली टाकीज के पास मुखबिर के बताये हुलिये के लडके गाडी क्र. MP-04-QQ-4835 पल्सर 150 बैठे लडके आते दिखे जिन्है सारा गैस एजेंसी बरखेडी के पकडा गया । पकडे गये संदेही से नाम पता पूछने पर अपना नाम (01.) सोहन उर्फ सोनू बाथम पिता स्व. मुरलीधर बाथम उम्र 20 वर्ष निवासी पातरा बरखेडी जहागीराबाद भोपाल , ( 2.) गुलशन बुन्देला पिता राजु बुन्देला उम्र 18 वर्ष निवासी आचार्य नरेन्द्र देव नगर भोपाल का होना बताया गया।
सन्देहियो को थाने लाकर पूछताछ की गई । जिन्होने गत 18 मई को मछलीघर तिराहे के पास आटो में बैठी महिला के हाथ में टंगा बैग छीनना स्वीकर किया । धारा 27 साक्ष्य विधान के मेमोरेण्डम पर घटना में लूटा गया बैग मोबाइल नगदी 3100/- रूपये बरामद किये । तथा पूछ्ताछ पर थाना जहागीराबाद में वल्लभ भवन की मजार के पास लूट की घटना का मसरूका 2700/- नगदी बरामद, थाना अशोका गार्डन अप.क्र. 334/19 धारा 392भादवि में लूटा गया 01 मंगलसूत्र सोने का 30000/- रूपये व नगदी 500/- रूपये बरामद किया गया । अभी तक कुल मसरूका 01 मंगलसूत्र कीमती 30000/- रूपये , 01 मोबाइल 01 पर्श ,व नगदी 6,300/- रूपये बरामद किया गया ।
आरोपियो से अन्य थानो के संबंध में पूछताछ करने पर थाना (1) पिपलानी , (2) एम.पी. नगर , (3) अशोका गार्डन ,(4) टीटी. नगर , (5) हबीबगंज क्षेत्र में भी महिलाओ से बैग (छीनने) लूट की घटना करना बताया गया है । जिनसे पूछताछ की जाकर लूट का माल बरामद किया जायेगा तथा अन्य लूट की घटनाओं खुलासा होने की संभावना है ।
वारदात को एेसे देते थे अंजाम
आरोपियो के द्वारा बताया गया कि अपना शौक पूरा करने के लिये जिन महिलाओ के कंघे / हाथ में पर्श टगा होने पर उनका पीछे करते तथा एकांत जगह का लाभ लेकर पर्स छीनकर भाग जाते थे । तथा पर्स में मिले मोबाइल ट्रेकिंग से पकडे न जाये उसके डर से मोबाइल को तोडकर तालाब में फेंक देते थे । लूट में मिले रूपयो के आपस में बांट लेते थे ।
पकड़े गये आरोपियो का विवरणः-
1-गुलशन बुन्देला पिता राजु बुन्देला उम्र 18 वर्ष निवासी आचार्य नरेन्द्र देव नगर भोपाल।
2-सोहन उर्फ सोनू बाथम पिता स्व. मुरलीधर बाथम उम्र 20 वर्ष निवासी पातरा बरखेडी जहागीराबाद भोपाल, होटल पर काम करता है।




Post A Comment: