समापुरा के रोजा इफ्तार मे शामिल हुए आसपास के ग्रामीण

इछावर/ब्रिजिशनगर, एमपी मीडिया पाइंट
रमजान के पाक महिने मे इछावर क्षेत्र के ग्राम्यांचलों मे प्रतिदिन रोजा इफ्तार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इसी सिलसिले मे मंगलवार 28 मई को इछावर तहसील के ग्राम समापुरा मे रोजा इफ्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे समापुरा सहित आसपास के ग्रामीणों ने भी शिरकत की।
रोजा इफ्तार कार्यक्रम में
समापुरा,नादान,ब्रिजिशनगर आदि गांव के मुस्लिम समाज के अलावा हिंदू समाज के लोग भी शामिल हुए। रमजान के मुबारक मौके पर ग्रामीणों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई दी।
मुस्लिम संप्रदाय का सबसे पवन,पाक रमजान का महीना चल रहा है इसमें मुस्लिम बंधु रोजा रखकर पांचों वक्त की नमाज अदा कर रहे हैं मंगलवार को जमा मस्जिद में हकीम भाई नफीस खान रखकर रोजा इफ्तार पार्टी दी गई जिसमें सभी मुस्लिम समाज के बंधु शामिल हुए।रोजा रफ्तार के बाद नमाज अदा की गई हकीम खान के दर पवित्र वर्ष रमजान के महीने में रोजा इफ्तार पार्टी दी जाती है इसी रमजान के चलते रोजा इफ्तार का दौर आधा रमजान हो चुका। रविवार को ग्राम समापुरा में रफीक भाई की ओर से रोजा इफ्तार कराया गया इस मुबारक मौके पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए।
नफीस खान, इरशाद खान, बाबर पठान, दाऊद पठान, कमर पठान,पत्रकार राजेश मेवाड़ा,हुकुमसिंह मेवाड़ा आदि ने रोजा इफ्तार कार्यक्रम मे शिरकत की और इस मुबारक मौके पर सभी ने गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी।

Post A Comment: